HomeLibraryPhaladeepikaCh.3Verse 17
Phaladeepika
Chapter 3 · varga-vibhāga · वर्ग-विभाग · Verse 17
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
कुर्यादात्मसुहृद्दृगाणगशशी कल्याणरूपं गुणं
श्रेयांस्युत्तमवर्गजस्त्वपरगस्तन्नाथजातान् गुणान् ।
स्वत्रिंशांशगता ग्रहा विदधते तत्कारकत्वोदितं
तत्रैकोऽपि सुहृद्ग्रहेक्षितयुतः स्वोच्चेऽर्थयुक्तं नृपम्
IAST Transliteration
kuryādātmasuhṛddṛgāṇagaśaśī kalyāṇarūpaṃ guṇaṃ śreyāṃsyuttamavargajastvaparagastannāthajātān guṇān | svatriṃśāṃśagatā grahā vidadhate tatkārakatvoditaṃ tatraiko'pi suhṛdgrahekṣitayutaḥ svocce'rthayuktaṃ nṛpam
TranslationsTwo-source verified
English

The Moon if posited in her own or a friend's decanate will make the native beautiful in appearance and possessed of good qualities. If she has attained an Uttamavarga, she will also make him very lucky; if she be posited anywhere else, she will endow the native with such qualities as belong to the planet owning the house occupied by her. Planets that are in their own Trimsamsas will do all that have been ascribed to them as Karakas. If there be at least one planet in his own or exaltation house and at the same time aspected by or associated with a friendly planet, the native will become a king endowed with riches.

Hindi

यदि चन्द्रमा अपने द्रेष्काण में हो या मित्र द्रेष्काण में हो तो जातक को उत्तम रूप और गुण प्रदान करता है। यदि चन्द्रमा को उत्तम वर्ग प्राप्त हो तो भी जातक बहुत भाग्यशाली होगा; या इससे भी अधिक अच्छे वर्गों में हो तो और भी उत्कृष्ट फल समझना चाहिये। साधारण नियम यह है कि चन्द्रमा जिस ग्रह की राशि में होता है उसके गुण ले लेता है। चन्द्रमा मन है, जैसे ग्रह की राशि में रहेगा उसी ग्रह के अनुसार मन बन जावेगा। कौन सा ग्रह किस बल का कारक है यह बताया जा चुका है। यदि यह देखना हो कि कोई ग्रह अपने कारकत्व का प्रभाव कैसा करेगा तो कैसे त्रिंशांश में बैठा है यह देखें। अपने त्रिंशांश में बैठने का सर्वश्रेष्ठ फल, मित्र त्रिंशांश में मध्यम फल, शत्रु त्रिंशांश में अधम फल और क्रूर अधिशत्रु त्रिंशांश में अधमाधम फल समझना चाहिये। यदि एक भी ग्रह अपनी राशि या उच्च राशि में हो और मित्र ग्रह के साथ या उससे देखा जाता हो तो मनुष्य को उत्तम धन, भाग्य और पदवी प्राप्त कराता है। बहुतों के मत से त्रिंशांश में उच्च या स्वगृही ग्रह हो तभी यह फल घटित होगा।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse