The person at whose birth malefics occupy the Sun's Hora in odd Rasis will be strong and sturdy, cruel in his behaviour and wealthy, while the one born with benefics posited in the lunar Hora of even signs will be brilliant in appearance, will speak mildly, will be pleasant and graceful. If it be otherwise, the effect also will be otherwise. If it be mixed, the effect will be mixed. In the case of a nativity where the Lagna and the Moon are very strong and the lords of the signs occupied by them be also similarly strong, the person concerned will be endowed with long life without any sorrow and will be widely renowned.
जिनकी जन्मकुण्डली में क्रूर ग्रह मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुम्भ राशि में स्थित होकर सूर्य की होरा में हों (प्रथम पन्द्रह अंश) वे व्यक्ति क्रूर वृत्ति वाले, बलवान् और धनाढ्य होते हैं। इसके विपरीत जिनकी जन्मकुण्डलियों में शुभ ग्रह वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों में स्थित होकर चन्द्र होरा में हों (प्रारम्भिक पन्द्रह अंशों में) वे लोग कान्तियुक्त, विनयी, नम्र वचन बोलने वाले, हृद्य (जिनकी तरफ हृदय का आकर्षण हो) और सौभाग्यशाली होते हैं। ऊपर जो दो परिस्थितियाँ बताई गई हैं, ग्रह स्थिति उसके विपरीत हो तो विपरीत फल होता है। यदि मिली-जुली परिस्थिति हो तो परिणाम भी मिला-जुला होता है। जिसकी जन्मकुण्डली में लग्न और चन्द्रमा दोनों बलवान् हों तथा लग्न का स्वामी और चन्द्रमा जिस राशि में हो उसका स्वामी ये दोनों भी पूर्ण बलवान् हों तो वह व्यक्ति दीर्घायु, सुखी और यशस्वी होता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.