Venus signifies the following: anaemia, diseases caused by the irritation of phlegmatic and windy humours, trouble to the eyes, urinary diseases, diseases in the generative organ, strangury, trouble in cohabitation, exudation of semen, loss (fading away) of bodily splendour as a result of intercourse with courtezans, rickets, fear from witches, female ghosts and female deities, and break of friendship with a dear friend.
अब शुक्र ग्रह के कारण क्या-क्या रोग, क्लेश आदि होते हैं वह बताये जाते हैं: (१) रक्त की कमी के कारण पीलापन (२) कफ और वायु के दोष से नेत्र रोग, मूत्र रोग, प्रमेह जननेन्द्रिय आदि में रोग — पेशाब करने में कठिनता या कष्ट (उपदंश, सुजाक आदि के कारण या प्रोस्ट्रेट ग्लैण्ड बढ़ जाने की वजह से) (४) वीर्य की कमी (५) संभोग में अक्षमता (६) अत्यन्त संभोग के कारण शरीर में कमज़ोरी तथा चेहरे पर कान्ति हीनता (७) शोष (शरीर का सूखना) (८) योगिनी, यक्षिणी एवं मातृगण से भय। (९) शुक्र क्लेश कारक होने से मित्रों से मित्रता भी टूट जाती है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.