Excessive sleep, laziness, phlegmatic affection (Kapharoga), diarrhoea, carbuncle, malarial-fever (typhoid), danger from horned and water animals, indigestion (Agnimandya), tastelessness (Aruchi — Anorexia), trouble from or to women, jaundice, mental aberration, impurity of blood, danger from water, Balagrahas, Goddess Durga, Kinnaras, God Yama, serpents and from female Yaksha may be expected through the Moon.
चन्द्रमा निम्नलिखित रोग या कष्ट उत्पन्न करता है: (१) निद्रा रोग (या तो नींद न आवे या बहुत नींद आवे या सोते-सोते चलना — इसे सन्यास रोग भी कहते हैं) (२) आलस्य (३) कफ (४) अतिसार (संग्रहणी) (५) पिटक, कारबंकिल (६) शीतज्वर (ठंड देकर जो बुखार आवे या ठंड के कारण जो बुखार हो) (७) सींग वाले जानवर या जल में रहने वाले जानवर, मगर-मच्छ आदि से भय (८) मन्दाग्नि (भूख न लगना) (९) अरुचि (यह भी मन्दाग्नि का एक प्रकार है — जब जठराग्नि के मन्द हो जाने से भूख नहीं लगती है तो भोजन की इच्छा नहीं होती है) (१०) स्त्रियों से व्यथा (११) पीलिया (१२) खून खराबी (१३) जल से भय (१४) चित्त की थकावट (१५) बालग्रह, दुर्गा, किन्नर, धर्मराज (यम), सर्प और यक्षिणी से भय होता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.