The Sun causes death through fire, high fever, bile or weapon. The Moon brings on death through cholera, watery diseases (such as Jalodara — ascitis) or pulmonary disease in general. The troubles caused by Mars for bringing about death are (accidental) fire, the employment of magical spells, witchcraft (kṣudrābhicāra), and weapons. The agency used by Mercury for the same purpose is anaemia, bloodlessness and similar diseases, and giddiness. Jupiter will bring about death without much trouble or through phlegm, while Venus will do it through venereal complaints or similar ones caused by association with women. Saturn will bring it about by wind-disease or a dangerous fever like typhoid.
(१) सूर्य — अग्नि, उष्णज्वर, पित्त या शस्त्र से मृत्यु करता है। (२) चन्द्रमा — विसूचिका (हैजा), जलोदर, oedema (इस रोग में हाथ, पैर या अन्य स्थान में पानी इकट्ठा हो जाता है), जल की बीमारियाँ (प्ल्यूरेसी या अन्य बीमारी जिसमें जल कहीं इकट्ठा हो जावे, यक्ष्मा टी.बी. आदि रोगों से) आयु समाप्त करता है। (३) मंगल — जलने से (अग्नि प्रकोप, बिजली आदि भी इसी के अन्तर्गत आ जाती है), रक्त विकार या रक्त बहने से, क्षुद्र अभिचार (जादू, टोना, मारण आदि के अनुष्ठानों आदि) के कारण, मृत्यु करता है। (४) बुध — पाण्डु (पीलिया) या रक्त की कमी, भ्रान्ति (स्नायु सम्बन्धी विकार) आदि रोगों से जातक के प्राण हरण करता है। रक्त का कम बनना जिससे 'पाण्डु' आदि रोग होते हैं — यकृत की खराबी से होते हैं। (५) बृहस्पति — कफ का अधिष्ठाता है और कफ से मृत्यु करता है। इसमें विशेष कष्ट नहीं होता। (६) शुक्र — जब प्राणहरण करता है तो इसमें हेतु यह होता है कि अति स्त्री प्रसंग के कारण वीर्य की कमी से शरीर निस्तेज हो जाने से बीमारी का शिकार हो जाता है। मूत्र रोग, जननेन्द्रिय सम्बन्धी रोग भी शुक्र के अन्तर्गत आ जाते हैं। (७) शनि — सन्निपात, वातजरोग (लकवा आदि के द्वारा) आदि से मृत्यु करता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.