HomeLibraryPhaladeepikaCh.14Verse 15
Phaladeepika
Chapter 14 · roganirṇaya · रोगनिर्णय · Verse 15
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
कुष्ठेन वा कृत्रिमभक्षणाद्वा राहुर्वीषाद्वाथ मसूरिकाद्यैः ।
कुर्याच्छिखी दुर्मरणं नराणं रिपोर्विरोधादपि कीटकाद्यैः
IAST Transliteration
kuṣṭhena vā kṛtrimabhakṣaṇādvā rāhurvīṣādvātha masūrikādyaiḥ | kuryācchikhī durmaraṇaṃ narāṇaṃ riporvirodhādapi kīṭakādyaiḥ
TranslationsTwo-source verified
English

Rahu will bring about death by leprosy, by eating food mixed with poison, by venomous bites, or by small-pox and the like. Ketu will cause unnatural deaths such as suicide, or assassination as a result of the hatred of enemies or through worms, etc.

Hindi

(८) राहु — कुष्ठ (कोढ़ से) या food-poisoning, विष या जर्म्स (रोग कीटाणु) युक्त वस्तु खाने से, सर्प आदि विषले जन्तुओं के काटने से, जिस रोग में शरीर पर ददोरे, फू सिया आदि हो जावे, उससे मृत्यु करता है। (९) केतु — जब मृत्यु करता है तो दुर्मरण होता है। दुर्मरण का अर्थ है अपमृत्यु (जैसा आकस्मिक मोटर, रेल आदि से, मकान के गिरने से, कुचल जाने से, कोई क़त्ल कर दे, यह सब दुर्मरण के उदाहरण हैं)। शत्रुओं के विरोध से, कीड़ों से या शरीर में किसी कीड़े या जन्तु के काटने से septic हो जावे या भोजन आदि के ज़रिये विषाक्त कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जावें।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse