I now proceed to explain the manner in which a person meets with his death, and the cause of the same. If there are planets occupying or aspecting the 8th house, death is caused through diseases pertaining to the strongest of them; or (if there be no planets occupying or aspecting the 8th house) through diseases declared for that house or for the house in which the lord of the 8th is placed; and (where the foregoing tests do not apply) it may be predicted with certainty that death will be caused either by the lord of the 8th house or by the lord of the 22nd decanate (counted from the Lagna decanate).
अब मृत्यु का कारण तथा किस प्रकार मृत्यु होती है यह बताते हैं। (क) (१) जो ग्रह अष्टम में होते हैं या अष्टम को देखते हैं — उनमें जो बलवान होता है — उस ग्रह के रोग से जातक की मृत्यु होती है। आठवाँ आयु का स्थान है। ऊपर बता चुके हैं कि कौन-सा ग्रह किस रोग का कारक है। (२) यदि आठवें भाव में ग्रह हो या ग्रह देखते हों तब तो किस प्रकार के रोग से मृत्यु होगी यह ऊपर बताया, परन्तु आठवें घर में कोई ग्रह न हो और न कोई ग्रह आठवें घर को देखता हो — ऐसी स्थिति में किस रोग से मृत्यु होगी, यह बताते हैं — कि आठवें घर के जो रोग बताये गये हैं — उनसे या आठवें घर का मालिक जिस राशि या भाव में बैठा हो उसके दोष से — उदाहरण के लिये आठवें घर का मालिक पाँचवें घर में हो तो उदर (पेट) के रोग से, चौथे घर में बैठा हो तो हृदय रोग से — यदि अष्टमेश सूर्य या मंगल हो तो पित्तज रोग से, शनि हो तो वात रोग से, इत्यादि। जन्म लग्न (द्रेष्काण) से जो २२वाँ द्रेष्काण होता है उसका स्वामी भी मृत्यु कारक होता है। ऊपर जो योग अष्टम भाव सम्बन्धी बताये गये हैं वह लागू न हों तो जन्म द्रेष्काण से जो २२वाँ द्रेष्काण हो — उस २२वें द्रेष्काण का जो स्वामी हो — उस स्वामी के जो रोग हों — उनमें से किसी रोग के कारण मृत्यु होती है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.