HomeLibraryPhaladeepikaCh.14Verse 11
Phaladeepika
Chapter 14 · roganirṇaya · रोगनिर्णय · Verse 11
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
षष्ठेऽर्केऽप्यथवाष्टमे ज्वरभयं भौमे च केतौ व्रणं
शुक्रे गुह्यरुजं क्षयं सुरगुरौ मन्दे च वातामयम् ।
राहौ भौमनिरीक्षिते च पिलकां सेन्दौ शनौ गुल्मजं
क्षीणेन्दौ जलभेषु पापसहिते तत्स्थेऽम्बुरोगं क्षयम्
IAST Transliteration
ṣaṣṭhe'rke'pyathavāṣṭame jvarabhayaṃ bhaume ca ketau vraṇaṃ śukre guhyarujaṃ kṣayaṃ suragurau mande ca vātāmayam | rāhau bhaumanirīkṣite ca pilakāṃ sendau śanau gulmajaṃ kṣīṇendau jalabheṣu pāpasahite tatsthe'mburogaṃ kṣayam
TranslationsTwo-source verified
English

If the 6th or the 8th house be occupied by the Sun, there would be fear of fever; if by Mars or Ketu, the danger will be from ulcer; if by Venus, it will be through a disease in the private parts. If Jupiter should occupy the 6th or the 8th house, the native will be seized with consumption. If Saturn be in such a position, the native will suffer from nervous diseases. If Rahu aspected by Mars be in the 6th or the 8th, the person concerned will suffer from carbuncle. If Saturn in conjunction with the Moon occupy any of the above two houses, the native will suffer from the enlargement of spleen. If the waning Moon occupy any of the above houses identical with watery signs, in conjunction with a malefic, the person will suffer from a watery disease or consumption.

Hindi

(१) यदि छठे या आठवें घर में सूर्य हो तो ज्वर (बुखार) का भय। (२) यदि छठे या आठवें घर में मंगल या केतु हों तो व्रण (घाव, चोट, ज़ख्म)। (३) छठे या आठवें घर में शुक्र हो तो जननेन्द्रिय प्रदेश में रोग (उदाहरण के लिये मूत्र रोग, वीर्य रोग, सुजाक, आतशक आदि)। (४) यदि छठे या आठवें घर में बृहस्पति हो तो क्षय (यक्ष्मा, टी.बी. आदि)। (५) यदि छठे या आठवें शनि हो तो वात (वायु रोग)। (६) यदि छठे या आठवें मंगल, राहु हों या उस पर मंगल की दृष्टि हो तो पिटिका (अदीठ आदि फोड़ा या सामान्य फोड़ा)। (७) यदि छठे या आठवें घर में चन्द्रमा और शनि एक साथ हों तो गुल्म (तिल्ली के कारण या तिल्ली बढ़ जाने के कारण — पेट में पसलियों के नीचे — दाहिनी ओर यकृत (जिगर) और बायीं ओर प्लीहा (तिल्ली) होती है)। (८) यदि कृष्णपक्ष का क्षीण चन्द्र पाप ग्रह के साथ हो और जल राशि में छठे या आठवें हों तो अम्बु रोग (पेट या शरीर के अन्य भाग में पानी भर जाना, जलोदर) या क्षय (यक्ष्मा, टी.बी. आदि) का रोग होता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse