HomeLibraryPhaladeepikaCh.21Verse 21
Phaladeepika
Chapter 21 · pratyantardaśāphala · प्रत्यन्तर्दशाफल · Verse 21
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
मंगल की महादशा में विविध अन्तर्दशों का फल
पित्तोष्णरुग्व्रणभयं सहजैवियोगः
क्षेत्रप्रवादजनितार्थविभूतिसिद्धिः ।
ज्ञात्यग्निशत्रुनृपचोरजनैविरोधो
धात्रीसुतो हरति चेच्छरदं स्वकीयाम्
IAST Transliteration
maṃgala kī mahādaśā meṃ vividha antardaśoṃ kā phala pittoṣṇarugvraṇabhayaṃ sahajaiviyogaḥ kṣetrapravādajanitārthavibhūtisiddhiḥ | jñātyagniśatrunṛpacorajanaivirodho dhātrīsuto harati ceccharadaṃ svakīyām
TranslationsTwo-source verified
English

During Mars' own interval in the planet's Mahadasa, there will be suffering from diseases arising out of excess of bile and heat, trouble from wounds, separation from brothers, influx of money etc., due on account of lands and litigations and trouble from cousins, fire, enemies, the sovereign and thieves.

Hindi

मंगल की महादशा में मंगल की अन्तर्दशा का फल : पित्त, उष्णता (गर्मी से उत्पन्न होने वाले रोग हों) — घाव होने या चोट लगने का भय हो, भाइयों से वियोग हो। जाति के लोगों से, शत्रुओं से, राजा से तथा चोरों से विरोध हो। अग्नि-पीड़ा का भय हो। किन्तु जातक को खेत और मुकदमों से धन की प्राप्ति हो। हमारा अनुभव है कि मंगल यदि योगकारक हो तो उसकी दशा अच्छी हो जाती है। मंगल बलवान होने से जातक के विरोधी उत्पन्न होने पर भी विजय जातक की होती है। किन्तु यदि मंगल बिगड़ा हुआ हो तो जातक को शत्रुओं से पीड़ा पहुँचती है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse