HomeLibraryPhaladeepikaCh.21Verse 2
Phaladeepika
Chapter 21 · pratyantardaśāphala · प्रत्यन्तर्दशाफल · Verse 2
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
पाकेशाब्दहता दशेश्वरसमा नेत्राङ्कभक्ताः समाः
शिष्ट रूपहता नराङ्कविहृता मासा नगैर्वासराः ।
छिद्रादिष्वपि चैवमेव कलयेत्पाकक्रमाच्चेद्दशा\-
नाथाद्या पुनरन्तरान्तरदशास्तत्पाकनाथक्रमाः
IAST Transliteration
pākeśābdahatā daśeśvarasamā netrāṅkabhaktāḥ samāḥ śiṣṭa rūpahatā narāṅkavihṛtā māsā nagairvāsarāḥ | chidrādiṣvapi caivameva kalayetpākakramācceddaśā\- nāthādyā punarantarāntaradaśāstatpākanāthakramāḥ
TranslationsTwo-source verified
English

Multiply the years of a Mahadasa by the years of the planet whose Antardasa is required. Divide the product by 120. The quotient will represent the years of the Antardasa. Multiply the remainder by 12 and divide the result by 120. The quotient will represent the months — multiply the remainder by 30 and divide by 120. The quotient will give the days, and so on. The same process should be adopted for calculating the sub-periods in an Antardasa, or their further sub-divisions. In any Dasa, the order of the Bhuktis is similar to that in the Dasas, the first Bhukti commencing with that of its lord.

Hindi

महादशा में अन्तर्दशाकाल त्रैराशिक से निकालना चाहिये। उदाहरण के लिये आपको यह निकालना है कि शुक्र की महादशा में सूर्य की अन्तर्दशा कितने समय की होगी तो निम्नलिखित तरीके से निकालिये। यदि १२० वर्ष में सूर्य का भाग ६ वर्ष, तो १ वर्ष में ६/१२० वर्ष, तो २० वर्ष में (६ × २०) ÷ १२० = १ वर्ष। सूर्य की महादशा ६ वर्ष की होती है और शुक्र की महादशा २० वर्ष की — इसलिये २० और ६ की संख्या ऊपर ली गयी है। जिस प्रकार त्रैराशिक से महादशा में अन्तर्दशा निकालते हैं, उसी प्रकार अन्तर्दशा में त्रैराशिक से प्रत्यन्तर्दशा निकाली जाती है। ऊपर हम बता चुके हैं कि शुक्र की महादशा में सूर्य की अन्तर्दशा १ वर्ष की आयी। अब सूर्य की एक वर्ष की अन्तर्दशा में सूर्य की प्रत्यन्तर्दशा कितने दिन की होगी? १२० वर्ष में ६ वर्ष ÷ १२० = १/२० वर्ष — और १ वर्ष में ६/१२० वर्ष = (६ × ३६०) ÷ १२० = १८ दिन। इस प्रकार शुक्र की महादशा में सूर्य की अन्तर्दशा में सूर्य की प्रत्यन्तर्दशा का समय आया १८ दिन। ग्रहों की महादशा, अन्तर्दशा तथा प्रत्यन्तर्दशा की सारिणी पंचांगों में दी रहती है इसलिये यहाँ नहीं दी जा रही है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse