If Gulika be in the 2nd Bhava, the person born will not talk in a pleasing manner, will be quarrelsome, will possess no wealth or corn, and will live abroad. He will not be true to his word, nor will he be able to intelligently take part in any discussion.
यदि गुलिक द्वितीय स्थान में हो तो जातक दूसरों को प्रसन्न करने वाले वचन नहीं बोलता। ऐसा व्यक्ति लोगों से प्रायः कलह करता रहता है। जातक के पास धन और धान्य की कमी रहती है और परदेश में अधिक रहता है। अपनी बात का पाबन्द नहीं होता; और जिस विषय में बातचीत करने के लिये बहुत सूक्ष्म बुद्धि की आवश्यकता है — उन विषयों में जातक वाद-विवाद करने में अक्षम होता है। तात्पर्य — जातक स्थूल-बुद्धि का होता है और कुशाग्र विषयों में उसकी वाणी नहीं चलती।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.