HomeLibraryPhaladeepikaCh.25Verse 11
Phaladeepika
Chapter 25 · gulikādi upagraha · गुलिकादि उपग्रह · Verse 11
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
सुहृदि शनिसुते स्याद्बन्धुयानार्थहीन\-
श्चलमतिरवबुद्धिस्त्वल्पजीवी च पुत्रे ।
बहुरिपुगणहन्ता भूतविद्याविनोदी
रिपुगतगुलिके सच्छेष्ठपुत्रः सशूरः
IAST Transliteration
suhṛdi śanisute syādbandhuyānārthahīna\- ścalamatiravabuddhistvalpajīvī ca putre | bahuripugaṇahantā bhūtavidyāvinodī ripugatagulike saccheṣṭhaputraḥ saśūraḥ
TranslationsTwo-source verified
English

When Gulika is in the 4th Bhava, the person born will be devoid of relations, vehicles, and wealth. When Gulika is in the 5th Bhava, the person born will be fickle-minded and badly disposed; he will be short-lived. When Gulika is in the 6th house, the person born will destroy hosts of foes, will dabble in demonology, will possess a very good son, and will be brave.

Hindi

यदि गुलिक चौथे घर में हो तो जातक बन्धु-हीन और धन-हीन होता है तथा सवारी का सुख प्राप्त नहीं होता। यदि गुलिक पाँचवें घर में हो तो जातक दुष्ट-बुद्धि का होता है, और किसी एक विचार पर दृढ़ नहीं रहता; अधिक समय तक जीवित भी नहीं रहता। यदि गुलिक छठे घर में हो तो जातक भूत-विद्या का शौकीन होता है (जो डाकिनी-शाकिनी-यक्षिणी-भूत-प्रेत आदि की आराधना कर उनसे काम निकालते हैं — उन्हें भूत-विद्या का प्रेमी कहते हैं); गुलिक छठे में हो तो जातक बहुत शूरवीर होता है, अपने शत्रुओं को परास्त कर देता है, ऐसे जातक का पुत्र बहुत श्रेष्ठ होता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse