It is through Jupiter that one ought to seek information about one's knowledge, good qualities, sons, minister, behaviour, teaching, magnanimity, knowledge of Vedas, Sastras and Smritis, prosperity in everything, beatitude, reverence to Gods and Brahmins, sacrifice, penance, religious faith, treasure-house, wisdom (learning), conquering of the senses, happiness of the husband, honour and compassion.
अब बृहस्पति किन-किन का कारक है यह बताते हैं — ज्ञान, अच्छे गुण, पुत्र, मन्त्री, अच्छा आचार (आचरण), या अपना आचरण (चरित्र, कार्य), आचार्यत्व (पढ़ाना या दीक्षा देना), माहात्म्य (आत्मा का महान् होना), श्रुति (वेद), शास्त्र, स्मृति आदि का ज्ञान, सब की उन्नति, सद्गति, देवताओं और ब्राह्मणों की भक्ति, यज्ञ, तपस्या, श्रद्धा, खज़ाना, विद्वत्ता, जितेन्द्रियता, सम्मान, दया आदि का विचार बृहस्पति से करें। विशेष यह है कि यदि स्त्री की जन्मकुण्डली का विचार करना हो तो पति-सुख का विचार भी बृहस्पति से करना चाहिये।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.