It is Mercury that influences one's learning, eloquence, skill in the fine arts, eulogy from the learned, maternal uncle, dexterity in speech, cleverness in religious meditation and the like, aptness for acquiring knowledge, intelligence, sacrifice, any religious rite relating to Vishnu, truth-speaking, oyster-shell, place of recreation, skill in mechanical arts, relations, the rank of an heir-apparent, friends and one's sister's son or daughter, etc.
बुध किन बातों पर विशेष प्रभाव डालता है या यों कहिये कि बुध किन वस्तुओं का विशेष अधिष्ठाता है? पाण्डित्य, अच्छी वाक्-शक्ति (बोलने की शक्ति), कला, निपुणता, विद्वानों द्वारा स्तुति, मामा, वाक्-चातुर्य, उपासना आदि में पटुता (चतुरता), विद्या में बुद्धि का योग, बुद्धि (बुद्धिमान् होना अलग बात है और विद्या में बुद्धि लगाये रहना पृथक् बात है), यज्ञ, भगवान् विष्णु सम्बन्धी धार्मिक कार्य, सत्य-वचन, सीप, विहार-स्थल (आमोद-प्रमोद की जगह), शिल्प (तथा शिल्प कार्य में चतुरता), बन्धु, युवराज, मित्र, भानजा, भानजी आदि का विचार बुध से करें।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.