It is through Mars that a person should ascertain his strength, products derived from the Earth, the qualities of his brothers, cruelty, battle, daring act, odium, kitchen, fire, gold, kindred, weapon, thieves, enemies, energy, attachment to females not his own, uttering falsehood, prowess, mental dignity (loftiness of thought), sin, commanding an army, and wounds.
अब यह बताते हैं कि मंगल से किन-किन वस्तुओं का विचार करें। सत्त्व (शारीरिक और मानसिक ताक़त), पृथ्वी से उत्पन्न होने वाले पदार्थ, भाई-बहिनों के गुण (भाई-बहिनों का सुख कैसा रहेगा), क्रूरता, रण, साहस, विद्वेष (शत्रुता), रसोई की अग्नि, सोना, ज्ञाति (जाति के लोग — दायाद), अस्त्र, चोर, शत्रु, उत्साह, दूसरे पुरुष की स्त्री में रति, मिथ्या भाषण, वीर्य (ताक़त, पराक्रम), चित्त की समुन्नति (चित्त का उत्साह, उदारता, बहादुरी या ऊँचापन), कालुष्य (पाप या बुरा काम), व्रण (घाव), चोट, सेनाधिपत्य आदि का विचार मंगल से करें।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.