If the Moon be in conjunction with Mars, the person born will be a dealer in hammers, ploughs or other rough instruments, women, spirituous drinks and earthen jars; he will be disobedient to his mother. If the Moon be associated with Mercury, the man born in the Yoga will speak sweetly and modestly, be clever in interpreting, and endowed with good luck and fame. When the Moon is in conjunction with Jupiter, the person born will be overpowering (his enemies), but fickle-minded; he will be a chief of his family and wealthy. When Venus is associated with the Moon, the person born will be an adept in weaving, sewing and dyeing of cloths. If the Moon be in conjunction with Saturn, the person born will be the son of a widow remarried.
यदि चन्द्र-मंगल एक साथ हों तो आसव, घड़े, दुकानदारी, भरत के बर्तन (जो दो धातुओं को मिलाकर बनाया जाता है) आदि का कार्य करे। मातृ-सुख के लिये यह योग अच्छा नहीं है; यदि माता जीवित रहेगी तो सम्भवतः बालक उसका आज्ञाकारी न हो। यदि चन्द्र-बुध साथ हों तो जातक मीठे और नम्र वचन बोलने वाला, अर्थ-निपुण (धन के कार्य में निपुण, अथवा किसी वाक्य या गणित का अर्थ लगाने में निपुण), सौभाग्यवान् और कीर्तिवान् हो। यदि चन्द्रमा और बृहस्पति एक साथ हों तो विक्रमशाली, अपने कुल में मुख्य, और बहुत धनी हो — किन्तु ऐसा व्यक्ति अस्थिर-मति होता है, अर्थात् मुस्तकिल मिज़ाज नहीं होता। यदि चन्द्रमा और शुक्र एक साथ हों तो वस्त्र-क्रिया (कपड़े के कारोबार) में कुशल हो। यदि चन्द्रमा और शनि एक साथ हों तो ऐसी स्त्री का पुत्र हो जिसने द्वितीय बार विवाह किया हो। हमारे विचार से यह योग हिन्दू समाज की उन जातियों पर घटित नहीं होगा जिनमें पुनर्विवाह की प्रथा नहीं है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.