If the lord of the Lagna be well associated, the person born will live in a good village or amidst good associations. When the associated planet is strong, he will be under the patronage of a renowned king. When the said planet is in his exaltation, the person will become a king. If the planet should be in his own house, the person will live in his own native place. He will always be on his legs if the planet be in a moveable house. He will be stationary in one place if the planet be in a fixed sign. The effect will be mixed if in a dual sign.
यदि लग्नेश का अच्छे ग्रह से सम्बन्ध हो तो जातक उत्तम ग्राम में वास करता है या उसे सज्जन मनुष्यों का सहवास प्राप्त होता है। यदि लग्नेश किसी प्रबल ग्रह के साथ हो तो जातक को किसी विख्यात राजा का आश्रय प्राप्त होता है। इससे यह भी नतीजा निकलता है कि यदि लग्नेश दुःस्थान में पड़ा है तो जातक भी दुःस्थान में रहेगा और यदि नीच, निर्बल ग्रहों के साथ हो तो मनुष्य का संग भी ऐसे ही मनुष्यों के साथ होता है। यदि लग्नेश उच्च हो तो जातक राजा हो। यदि लग्नेश स्वगृही हो तो जातक अपनी जन्मभूमि में रहता चला आये। यदि चर-राशि में हो तो जातक एक जगह स्थिर होकर न रहे। यदि लग्नेश स्थिर राशि में ही हो तो एक जगह जम कर रहे। और यदि द्वि-स्वभाव राशि में हो तो दोनों प्रकार का हो — अर्थात् कभी संचारशील हो कभी जम कर रहे।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.