The person born in Harsha Yoga will be endowed with happiness, enjoyment, good fortune, and a strong constitution, will overcome his enemies, and will be afraid to commit sinful acts; he will become a friend of illustrious and prominent people. He will have wealth, splendour, friends, fame and sons.
यदि छठा घर अशुभ ग्रहों से युत या वीक्षित हो और छठे घर का मालिक दुःस्थान में स्थित हो तो हर्ष योग होता है। ऐसा व्यक्ति भाग्यवान्, दृढ़-शरीर वाला, सुखी, भोगी, शत्रुओं को पराजित करने वाला और पाप-भीरु होता है। (जो व्यक्ति पाप से डरे और पुण्य कर्म करे उसे पाप-भीरु कहते हैं — यह गुण है।) ऐसा व्यक्ति विख्यात और प्रधान व्यक्तियों का प्यारा होता है, और उसे धन, पुत्र, मित्र का पूर्ण सुख मिलता है। हर्ष योग वाले व्यक्ति यशस्वी होते हैं और उनके चेहरे पर शोभा रहती है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.