HomeLibraryPhaladeepikaCh.6Verse 59
Phaladeepika
Chapter 6 · yogādhyāya · योगाध्याय · Verse 59
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
सुवचन्यशून्यो विफलकुटुम्बः कुजनसमाजः कुदशनचक्षुः ।
मतिसुतविद्या विभवविहिनो रिपुहृतवित्तः प्रभवति निःस्वे
IAST Transliteration
suvacanyaśūnyo viphalakuṭumbaḥ kujanasamājaḥ kudaśanacakṣuḥ | matisutavidyā vibhavavihino ripuhṛtavittaḥ prabhavati niḥsve
TranslationsTwo-source verified
English

The person born in Nisswayoga will be devoid of good (kind) words, will have a barren wife, will lie in the midst of bad associates, will have bad teeth and eyes; he will be wanting in intelligence, will have no children, will have no learning, and no power. He will be robbed of his wealth by his enemies.

Hindi

यदि दूसरे घर का मालिक पाप ग्रह से युत-वीक्षित हो या ६/८/१२ — इन तीनों स्थानों में से कहीं हो और दूसरे घर में पाप ग्रह बैठे हों या पाप ग्रह दूसरे भाव को देखते हों तो 'निःस्वयोग' होता है। जिसके पास अपना कुछ नहीं अर्थात् दरिद्री — यह 'निःस्व' का अर्थ है। ऐसे जातक के दाँत और नेत्र ख़राब होते हैं। अच्छे वचन नहीं बोलता। इसका कुटुम्ब भी विफल होता है। जिसके कुटुम्ब में बहुत-से आदमी हों वह सफल कुटुम्ब; जिसके घर में स्त्री, पुत्र-कन्या आदि न हों — मान लीजिये कि केवल मात्र स्त्री है — तो वह विफल कुटुम्ब हुआ। निःस्व योग वाला मनुष्य अच्छी संगति में नहीं रहता। ऐसा व्यक्ति बुद्धि, पुत्र, विद्या और वैभव से हीन होता है; उसके धन को शत्रु लोग हर लेते हैं। संक्षेप में जिन-जिन बातों का विचार दूसरे घर से किया जाता है उन सबकी हानि होती है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse