The person born in the Kama Yoga will not even cast a look at others' wives. He will be blessed with an excellent wife, children and relations. With his good qualities, he will shine better than his father, and he will attain to very great prosperity.
यदि सप्तम स्थान पर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो और सप्तम स्थान में शुभ ग्रह बैठे हों एवं सप्तम स्थान का स्वामी स्वराशि या उच्चराशि का होकर उत्तम स्थान पर बैठा हो तो 'काम' योग होता है। सप्तमेश अस्त नहीं होना चाहिये। जो व्यक्ति काम योग में उत्पन्न होते हैं वे लोग परदार-पराङ्मुख होते हैं अर्थात् व्यभिचारी नहीं होते। ऐसे व्यक्ति को उत्तम स्त्री, सन्तान और बन्धुओं का सुख प्राप्त होता है। ऐसा आदमी अपने शुभ गुणों से बहुत लक्ष्मी प्राप्त करता है और अपने पिता से अधिक उच्च पदवी प्राप्त करता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.