Sanskrit · DevanāgarīMuhūrta Cintāmaṇi manuscript tradition
Translations
Hindi
जन्मदिन से बत्तीसवें, बारहवें, सोलहवें, अठारहवें वा दशरवोें दिन; चन्द्र, बुध, बृहस्पति वा शुक्रवार और मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा, हस्त, अश्विनी, पुष्य, अभिजित्, तीनों उत्तरा वा रोहिणी नक्षत्र में पहिले पहिल बालकों को झुलुआ पर चढ़ाना शुभ होता है। अब शिशुनिष्क्रमणमुहत्त कहते हैं। जन्म से चौथे मास में और यात्रा में कहे हुए तिथि, वार, नक्षत्र और लग्न में पहिले पहिल बालक को घर से बाहर निकालना शुभ होता है, अथवा जन्मदिन से बारहवें दिन यात्रोक्त समय में शुभ होता है ।। १५॥।
Have a question about this verse?
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.