Vivāha Vṛndāvana
Chapter 8 · Shadvarga (The Six-Fold Divisional Chart System) · Verse 13
Sanskrit · DevanāgarīVivāha Vṛndāvana manuscript tradition
Translations
Hindi

ग्रह वा भाव जिसका षड्वर्ग विचार करना हो उसके राशि को छोड़कर केवल अंश को १, १, ३, २ से गुनाकर पृथक् पृथक् १५, १०, १०, ५ से भाग देने से क्रम से होरा, द्रेक्काण, नवांश और द्वादशांश होते हैं। तथा जिसकी जो राशि है वही उसका गृह कहाता है। और समराशियों में — शुक्र, बुध, बृहस्पति, शनि और मंगल के क्रम से ५, ७, ८, ५ और ५ अंश तथा विषम राशियों में उत्क्रम से (अर्थात् मंगल, शनि, बृहस्पति, बुध और शुक्र के ५, ५, ८, ७ और ५ अंश) त्रिंशांश होते हैं। यह षड्वर्गी (षड्वर्ग) है ॥ १३ ॥

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse