Vivāha Vṛndāvana
Chapter 7 · Rahu Satta (The Authority of Rahu) · Verse 22
Sanskrit · DevanāgarīVivāha Vṛndāvana manuscript tradition
Translations
Hindi

अतः उपरोक्त हेतुओं से राहु विद्यमान है। दूसरे हेतुओं से क्या प्रयोजन? और आकाश में रुधिरबिन्दु के समान भासमान जो तामसकीलक नाम से ख्यात केतु हैं वे भी अपने पिता राहु के समर्थक हैं। अर्थात् राहु के पुत्रों से भी राहु की सत्ता सिद्ध होती है ॥ २२ ॥

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse