Vivāha Vṛndāvana
Chapter 17 · Lagna Shuddhi Prakarana (Purification of the Ascendant) · Verse 8
Sanskrit · DevanāgarīVivāha Vṛndāvana manuscript tradition
Translations
Hindi

४ अंगुल, ४८ विकला — नर्मदा नदी के तीर में पलभा है। उससे दक्षिण — प्रतियोजन एक एक व्यंगुल घटाने और उत्तर देश में प्रतियोजन एक एक व्यंगुल जोड़ने से तत्तत्स्थान में पलभा होती है। इस प्रकार अपने अपने देश की पलभा को ३ स्थान में रखकर क्रमशः १०, ८, १० से गुना करना, फिर केवल तृतीयस्थानवाले गुणनफल में ३ का भाग देने से क्रम से तीन चरखण्ड होते हैं ॥ ८ ॥

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse