Consider with reference to the 13 Vargas a planet's position, whether it is in a friendly house, its own house or its exaltation house. You will have the following kinds of Vaiseshikamsas resulting. The combination of 2 Vargas is called Parijata; the union of 3 Vargas is termed Uttama; that of 4, Gopura. When 5 Vargas combine, it is called Simhasana. The union of 6 Vargas is called Paravata. The combination of 7 Vargas is called Devaloka; that of 8 Vargas, Suraloka. Airavata is the name given for the union of 9 Vargas. Suppose Jupiter's position is 8s—1°—25'—1" or the 2nd degree of Dhanus. He occupies his (1) Moolatrikona (2) Drekkana (3) Saptamsa (4) Dasamsa (5) Dwadasamsa and (6) Kalamsa. Thus Jupiter must be declared to have attained a Paravatamsa.
तेरह वर्गों में यह विचार करना चाहिये कि ग्रह अपनी उच्च राशि में है, मित्र राशि में या स्वराशि में। यदि दो वर्गों में स्वराशि, स्ववर्ग आदि में हो तो उस ग्रह को 'पारिजात अंश' में कहते हैं। यदि ३ अच्छे वर्गों में हों तो वह 'उत्तम अंश' में कहलाता है। यदि चार अच्छे वर्गों में हो तो 'गोपुरांश' में हुआ। पाँच उत्तम वर्गों में होने से 'सिंहासनांश', ६ उत्कृष्ट वर्ग होने से 'पारावतांश', ७ स्ववर्ग आदि होने से 'देवलोकांश', ८ ऐसे वर्ग होने से 'सुरलोकांश' और ९ में होने से 'ऐरावतांश' में ग्रह कहलाता है। जितने अधिक अच्छे वर्गों में हो उतना ही बलवान समझिये। यहाँ एक टीकाकार ने दृष्टान्त दिया है कि मान लीजिये बृहस्पति का स्पष्ट किसी जन्मकुण्डली में ८—१°—२५'—१" हो तो बृहस्पति अपनी मूलत्रिकोण राशि, अपने द्रेष्काण, अपने सप्तमांश, अपने द्वादशांश, अपने दशमांश और अपने षोडशांश में होने के कारण — अपने ६ वर्गों में हुआ इस कारण बृहस्पति 'पारावतांश' में कहलावेगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.