HomeLibraryPhaladeepikaCh.3Verse 14
Phaladeepika
Chapter 3 · varga-vibhāga · वर्ग-विभाग · Verse 14
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
कौर्प्यद्यः कर्कटान्त्यो भूषचरममहिश्चाजगोमध्यसिंहा\-
द्यल्यन्त्यं स्याच्चतुष्पादिह फलमधनक्रूरनिन्द्या दरिद्राः ।
द्वन्द्वर्क्षे स्युर्दृगाणैरधमसमशुभान्यस्थिरे चोत्क्रमेण
प्राहुस्तज्ज्ञाः स्थिरर्क्षेष्वशुभशुभसमान्येव लग्ने फलानि
IAST Transliteration
kaurpyadyaḥ karkaṭāntyo bhūṣacaramamahiścājagomadhyasiṃhā\- dyalyantyaṃ syāccatuṣpādiha phalamadhanakrūranindyā daridrāḥ | dvandvarkṣe syurdṛgāṇairadhamasamaśubhānyasthire cotkrameṇa prāhustajjñāḥ sthirarkṣeṣvaśubhaśubhasamānyeva lagne phalāni
TranslationsTwo-source verified
English

The first decanate of Scorpio, the last one of Cancer and the last one of Pisces are termed Serpent decanates. The second of Mesha and Vrishabha, the first of Leo and the last of Scorpio are called quadruped decanates. Persons born in these (i.e., when these decanates are rising) will be without wealth, cruel in disposition, vile in character and indigent. In a dual sign, the 3 decanates in their order will be Adhama (bad), Madhyama (moderate) and Uttama (good), while, in the case of a moveable sign, this order will be reversed. In a fixed sign, the order will be bad, good and mixed. Thus will the effects also be, when these decanates are rising. So say the wise.

Hindi

इन द्रेष्काणों का स्वरूप बताते हैं। निम्नलिखित द्रेष्काण हैं — राशि | प्रथम द्रेष्काण | द्वितीय द्रेष्काण | तृतीय द्रेष्काण मेष | आयुध | — | चतुष्पाद, आयुध वृष | — | चतुष्पाद | पक्षी मिथुन | आयुध | आयुध | — कर्क | कोलानन | — | सर्प सिंह | गृध्रास्य / चतुष्पाद | — | आयुध कन्या | — | आयुध | — तुला | — | गृध्रास्य | आयुध वृश्चिक | सर्प | पाश | चतुष्पाद धनु | आयुध | — | आयुध मकर | निगड़ | — | चतुष्पाद कुम्भ | गृध्रास्य | — | — मीन | — | — | सर्प फलदीपिका की एक संस्कृत प्रति में द्रेष्काण का स्वरूप वर्णन करने वाले श्लोक १३ और १४ नहीं हैं। अन्य प्रति में सिंह के आद्य (प्रथम) द्रेष्काण को श्लोक १३ में गृध्रास्य कहा है और श्लोक १४ में इसी सिंह राशि के प्रथम द्रेष्काण को चतुष्पाद कहा है। प्रतीत होता है मूल संस्कृत के मुद्रण में कुछ अशुद्धि है। परिभाषाएँ — • आयुध — शस्त्र, या शस्त्र धारण करने वाला • चतुष्पाद — नौपाया (जानवर) • कोलानन — सूअर के मुख वाला • गृध्रास्य — गृध्र के मुख वाला • पाश — जाल, जिसमें किसी को बाँध लिया जावे • पक्षी — परिन्दा • सर्प — साँप • निगड़ — बेड़ी में जकड़ा हुआ जब जन्म के समय उपर्युक्त द्रेष्काण उदित हो तो जातक अधन (धनरहित), क्रूर, निन्द्य (निन्दा के योग्य उसके कर्म हों) तथा दरिद्र होता है। सामान्यतः चर, स्थिर, द्विस्वभाव राशियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय द्रेष्काणों का फल निम्नलिखित है — चर राशि (मेष, कर्क, तुला, मकर): शुभ — सम — अधम स्थिर राशि (वृष, सिंह, वृश्चिक, कुम्भ): अशुभ — शुभ — सम द्विस्वभाव राशि (मिथुन, कन्या, धनु, मीन): अधम — सम — शुभ उपर्युक्त फल लग्न राशि चर है, स्थिर या द्विस्वभाव — प्रथम द्रेष्काण उदय हो रहा है, द्वितीय या तृतीय यह निश्चित कर कहना चाहिये।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse