If the lord of the 9th or the 5th house occupy exaltation, or Swakshetra, or the house of a friend of the lord of the Lagna, then it should be declared that the native's previous or the future birth (as the case may be) must be that of a human being. If the Rasi occupied be that of a neutral (Sama) to the lord of the Lagna, the birth concerned will be that of a beast. It will be that of a bird, if the Rasi be that of an inimical or depression one. All these may also be declared with reference to the appearance of the decanates occupied by the planets owning the 9th or the 5th.
(च) (१) यदि नवमेश उस राशि में हो जिसमें लग्नेश उच्च का होगा या जो लग्नेश की स्व राशि है तो पूर्व जन्म में जातक मनुष्य देहधारी था। (२) यदि पंचमेश उस राशि में हो जो लग्नेश की उच्च राशि है अथवा लग्नेश की स्व राशि है तो जातक पुनर्जन्म के बाद मनुष्य ही होगा। (३) यदि नवमेश ऐसी राशि में है जो लग्नेश की सम राशि है (अर्थात् न मित्र, न शत्रु) तो पूर्व जन्म में पशु था। (४) यदि पंचमेश ऐसी राशि में है जो लग्नेश की सम राशि है तो पुनर्जन्म के बाद पशु होगा। (५) यदि नवमेश ऐसी राशि में है जो लग्नेश की नीच राशि या शत्रु राशि है तो पूर्व जन्म में जातक पक्षी था। (६) यदि पंचमेश ऐसी राशि में है जो लग्नेश की नीच राशि या शत्रु राशि है तो पुनर्जन्म पक्षी योनि में होगा। (छ) ऊपर जो २८वें श्लोक में नवमेश या पंचमेश के विचार से फल बताये गये हैं, यह नवमेश पंचमेश किस द्रेष्काण में हैं — उस द्रेष्काण का क्या रूप है — इसके अनुसार भी विचार करना चाहिये।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.