If the Lagna be Dhanus at a person's birth, he will have a very long face and neck; his ears and nose will be big; he will be intent on his business; he will be dwarfish in stature; he will be the favourite of the King; he will be eloquent; he will be liberal in his gifts and will destroy his enemies. He can be won over only by kind treatment and will be endowed with great strength.
जिनके जन्म के समय धनु लग्न हो या धनु राशि में चन्द्रमा हो उनकी नाक, कान, चेहरे और कण्ठ बड़े होते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी न किसी कार्य में लगे रहते हैं अर्थात् निठल्ले नहीं बैठते। बोलने में बहुत प्रगल्भ और त्यागी होते हैं। इनका कद बहुत ऊँचा नहीं होता या कुछ झुक कर चलते हैं। ये लोग साहसी होते हैं और अपने शत्रुओं को पछाड़ देते हैं। ये लोग बलाढ्य और राजा के प्यारे भी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को समझा कर ही अपने वश्य में किया जा सकता है — उनसे कोई काम कराना हो तो वश करने के जो चार साधन (साम, दान, दण्ड, भेद) हैं उनमें से केवल 'साम' से उनसे कार्य कराया जा सकता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.