The following will be the characteristics of a person who is born when Makara is rising. He will be weak in the lower limbs; he will have exceeding strength or courage; he will carry out the task he has undertaken; he will be indolent; he will be attached to old women of the prohibited class. He will be a religious hypocrite. He will be fortunate; he will be always on his legs; he will suffer from wind-disease and he will be devoid of all shame.
जिनका मकर लग्न हो या जन्म के समय चन्द्रमा मकर राशि में हो उनके शरीर के नीचे का भाग अर्थात् (कमर से पैर तक) कृश होता है। किन्तु ऐसे व्यक्ति में सत्व (शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक शक्ति) काफ़ी होती है। ऐसे व्यक्ति दूसरों की बात मानते हैं किन्तु स्वभाव से आलसी होते हैं। ऐसे व्यक्तियों का सम्बन्ध किसी अधिक-वय वाली अगम्या स्त्री से होता है। ऐसा व्यक्ति धर्मध्वज होता है, अर्थात् उसका बाहरी आवरण बहुत धार्मिकता का होता है। वह घूमने का शौकीन और भाग्यवान् किन्तु लज्जाहीन होता है। मकर-लग्न या मकर-चन्द्र के जातक वात-रोग से पीड़ित होते हैं।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.