The person at whose birth sign Aquarius is rising will secretly commit sinful deeds, will have a body similar to a water-pot; will be clever in hitting or killing others; will endure long marches on roads. His means will be very limited. He will be covetous and freely utilise others' wealth and will have pecuniary losses and gains, and will be fond of perfumes and flowers.
अब कुम्भ-लग्न वाले या जिनके जन्म के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में हो उनका फल बताते हैं। ऐसे व्यक्ति छिप कर पाप करने वाले, थोड़े द्रव्य वाले, लोभी, दूसरे के धन के इच्छुक, मार्ग चलने का परिश्रम सहन करने वाले और दूसरों को चोट पहुँचाने में दक्ष होते हैं। इनका शरीर भी घड़े के आकार का होता है। पुष्पों के और सुगन्धित द्रव्यों के ये शौकीन होते हैं। कभी ये क्षय को प्राप्त होते हैं और कभी वृद्धि को — अर्थात् इनकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आता रहता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.