The person at whose birth Karkataka is the Lagna will be henpecked, have a fleshy neck, will be surrounded by friends and possess many houses. He will have elevated buttocks, will be rich, short in stature, crooked in his views, fast in walking, intelligent, fond of water and possess very few sons.
यदि जातक की कर्क राशि हो या जन्म के समय कर्क लग्न हो तो जातक स्त्री-निर्जित (स्त्रियों से जीता हुआ या स्त्रियों के वशीभूत), स्थूल गले वाला और मित्रवान् होता है। ऐसे जातक के स्वयं के कई मकान होते हैं और घनाढ्य होता है। उसकी कमर मोटी होती है, किन्तु कद ऊँचा नहीं होता। ऐसा जातक बुद्धिमान् और जल-विहार का शौकीन होता है, वह शीघ्र चलने वाला होता है। उसके पुत्र थोड़े होते हैं। मूल श्लोक में शब्द आया है कि वह वक्र (टेढ़ा) भी होता है — यहाँ हम 'वक्र' का 'कुटिल' अर्थ करें तो विशेष उपयुक्त होगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.