If a planet be eclipsed by the Sun's rays, the person born will, (during the said planet's Dasa period) meet with his end within a short time. His wife, children as well as his wealth will also be destroyed. He will unnecessarily be drawn into quarrels, will incur the odium of others and also suffer humiliation. A planet posited in a neutral's sign does not urge any marked effect, but will only leave the happiness or misery unaffected.
अब मूढ़ ग्रह और सम-राशि स्थित ग्रह का फल बताते हैं। (क) यदि कोई ग्रह अस्त हो तो उस ग्रह की दशा लगते ही शीघ्र ही मृत्यु (या मृत्यु-समान कष्ट) हो। स्त्री, सुत, धन तीनों से हीनता हो — अर्थात् इन सबके कारण भी दुःख उठाना पड़े। व्यर्थ कलह हो, अपवाद लगे और जातक की हार या अपमान हो। (ख) अब सम-राशि स्थित ग्रह का फल बताते हैं। जो ग्रह न मित्र हो, न शत्रु हो वह सम कहलाता है। सम-राशिस्थित ग्रह की दशा में कोई विशेष भला या विशेष बुरा फल नहीं होता। न वह विशेष सुख उत्पन्न करने में समर्थ होता और न विशेष दुःख ही उत्पन्न करता है; जैसी स्थिति ग्रह की दशा लगने के पहले रहती है वैसी ही कायम रहती है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.