If a planet be in depression, the native concerned will, during the planet's Dasa period, have a fall from his position, will suffer humiliation, will do sinful deeds, will contract debts, will seek help from low people, dwell in insanitary surroundings, will do menial work, will walk long distances and commit useless acts.
अब नीच-राशिस्थित ग्रह का फल बताते हैं। यदि ग्रह नीच हो तो उसकी दशा में अधःपतन होता है, अर्थात् स्थिति में गिरावट होती है। इसका फल दीनता, दुराचार और कर्ज़दारी भी है। अर्थात् नीच ग्रह की दशा में बुद्धि-विपर्यय होने के कारण मनुष्य कुत्सित आचरण करता है; धन की कमी के कारण ऋण-भार से दबना पड़ता है। नीच ग्रह की दशा में नीच जनों की मातहती करनी पड़ती है; कुत्सित देश में रहना पड़ता है; कष्टपूर्ण यात्राएँ करनी पड़ती हैं; दूसरे का भृत्यत्व (नौकरी का कष्ट — प्रायः मातहती) उठानी पड़ती है और अनर्थ-परम्परा उपस्थित होती है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.