HomeLibraryPhaladeepikaCh.1Verse 6
Phaladeepika
Chapter 1 · rāśi bheda · राशि भेद · Verse 6
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
भौमः शुक्रबुधेन्दुसूर्यशशिजाः शुक्रारजीवार्कजाः
मन्दो देवगुरुः क्रमेण कथिता मेषादिराशीश्वराः ।
सूर्यादुच्चगृहाः क्रियो वृषमृगस्त्रीकार्कमीनास्तुला
दिक्त्र्यंशैर्मनुयुक्तिथीषुभनकांशैस्तेऽस्तनीचाः क्रमात्
IAST Transliteration
bhaumaḥ śukrabudhendusūryaśaśijāḥ śukrārajīvārkajāḥ mando devaguruḥ krameṇa kathitā meṣādirāśīśvarāḥ | sūryāduccagṛhāḥ kriyo vṛṣamṛgastrīkārkamīnāstulā diktryaṃśairmanuyuktithīṣubhanakāṃśaiste'stanīcāḥ kramāt
TranslationsTwo-source verified
English

Mars, Venus, Mercury, the Moon, the Sun, Mercury, Venus, Mars, Jupiter, Saturn, Saturn and Jupiter are respectively declared the lords of the signs from Mesha onwards. Mesha, Vrishabha, Makara, Kanya, Karkataka, Meena and Tula are the exaltation signs of the seven planets respectively from the Sun onwards, their signs of 'fall' being the 7th from their exaltation ones. The highest exaltation and fall of the planets counting from the Sun are the 10th, the 3rd, the 28th, the 15th, the 5th, the 27th and the 20th degrees of the several signs.

Hindi

मेष और वृश्चिक इन दो राशियों का स्वामी मंगल होता है, वृष और तुला का शुक्र, मिथुन और कन्या का बुध, धनु और मीन का बृहस्पति, मकर और कुम्भ राशियों का शनि। सिंह का सूर्य तथा कर्क का चन्द्रमा स्वामी है। अब नीचे के चक्र में किस ग्रह की कौन-सी उच्च राशि है और उस समस्त उच्च राशि में भी, किस अंश पर परम उच्च होता है यह बताया जाता है। इसी प्रकार ग्रहों की नीच राशि तथा उस नीच राशि में भी परम नीच अंश बताया जाता है। ग्रह | उच्च राशि | परमोच्च अंश | नीच राशि | परम नीच अंश सूर्य | मेष | १० | तुला | १० चन्द्र | वृष | ३ | वृश्चिक | ३ मंगल | मकर | २८ | कर्क | २८ बुध | कन्या | १५ | मीन | १५ बृहस्पति | कर्क | ५ | मकर | ५ शुक्र | मीन | २७ | कन्या | २७ शनि | तुला | २० | मेष | २० उदाहरण के लिये बृहस्पति कर्क राशि के ५वें अंश पर परमोच्च कहलाता है और ऊपर से ऊपर के शिखर पर पहुँचकर नीचे चलना शुरू करता है; जब मकर के ५ अंश पर रहता है तो परम नीच (नीचा) हो जाता है। फिर ऊँचा जाना शुरू करता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse