Even a single planet, though in depression, is capable of making the person born a King's equal, provided he be with brilliant rays, retrograde in motion and occupy an auspicious house (i.e., other than the 6th, 8th or 12th). Should there be two or three such planets at a birth, the native will become a King. If there are many such posited in auspicious Rasis or Amsas, they will usher a King endowed with all the insignias of royalty such as a crown, umbrella and waving chowries.
एक भी ग्रह यदि सुस्थान में हो (६, ८ या १२वें भाग में न हो) और वक्री हो (चाहे नीच भी हो), किन्तु यदि अस्त न हो और उज्जवल प्रभा से युक्त हो तो वह राजा के सदृश वैभवशाली बना देता है। यदि ऐसे दो या तीन ग्रह हों तो जातक राजा हो जाता है। यदि ऐसे बहुत से ग्रह हों और वे उत्तम राशि और उत्तम नवांश में स्थित हों तो मुकुट, छत्र और चाँवर से शोभायमान अत्यन्त वैभवशाली राजा होता है। हमारे विचार से राजवंश-प्रसूत नरों में ही यह योग विशेष लागू करना चाहिये।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.