Multiply the remainder by 12 and divide by 27 to get the months. Multiply the remainder by 30 and divide by 27 to get the days, and so on to get the Ghatikas etc. Twenty-seven years constitute a Mandala. Some reductions have to be made further.
राशि-गुणन एवं ग्रह-गुणन के जोड़ को ७ से गुणा करके २७ से भाग दीजिये; जो लब्धि होगी वह वर्ष होंगे। शेष को १२ से गुणा कर २७ से भाग देने पर लब्धि वह मास होंगे; शेष को ३० से गुणा कर २७ से भाग देने से दिन; इसी प्रकार ६० से गुणा कर २७ से भाग देने से घटी निकलेगी। २७ वर्ष का एक मण्डल होता है — यदि २७ वर्ष से अधिक वर्ष आवें तो २७ कम करके उतने वर्ष ग्रह की दशा समझनी चाहिये। उदाहरण-कुण्डली के अष्टकवर्ग-दशा: (१) सूर्य पिण्ड २०९ × ७ ÷ २७ = ५४ वर्ष २ मास ७ दिन; २७ कम करके = २७ वर्ष २ मास ७ दिन सूर्य की दशा। (२) चन्द्र पिण्ड ११० × ७ ÷ २७ = २८ वर्ष ६ मास ७ दिन; २७ कम = १ वर्ष ६ मास ७ दिन चन्द्रमा की दशा। (३) मंगल १८ वर्ष ४ मास २७ दिन। (४) बुध १८ वर्ष ८ मास। (५) बृहस्पति २७ वर्ष २ मास २० दिन − २७ = २ मास २० दिन। (६) शुक्र १७ वर्ष ७ मास १७ दिन। (७) शनि ४५ वर्ष १० मास २० दिन − २७ = १८ वर्ष १० मास २० दिन शनि की दशा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.