(In Saturn's Ashtakavarga) add up the figures indicating benefic dots in the several houses from the Lagna to that occupied by Saturn — both inclusive. Similarly add up the figures in the houses reckoned from Saturn to the Lagna — both inclusive. In the years represented by these two figures should danger or destruction be expected.
लग्न से लेकर शनि जिस राशि में है उस राशि तक (जन्म-लग्न तथा शनि जिस राशि में है — दोनों को शामिल करना चाहिये, और बीच की सारी राशियाँ भी शामिल होंगी) — शनि के अष्टकवर्ग में जितने शुभ बिन्दु हैं, जोड़िये। यह जो संख्या आवे — जातक के जीवन में इस वर्ष में विपत्ति होगी। इसी प्रकार शनि जिस राशि में है — उससे लग्न तक (शनि-राशि तथा लग्न दोनों को बीच की राशियों के साथ शामिल कीजिये) — शनि के अष्टकवर्ग में कितने बिन्दु हैं, जोड़िये। यह जो जोड़ आवे, इसके बराबर वाले वर्ष में (जैसे जोड़ १५ आया तो १५वें वर्ष में) कष्ट होगा।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.