Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
अर्कस्थितस्य नवमो राशिः पितृगृहः स्मृतः
तद्राशिफलसंख्याभिर्वर्द्धयेच्क्षोध्यपिण्डकम्
IAST Transliteration
arkasthitasya navamo rāśiḥ pitṛgṛhaḥ smṛtaḥ
tadrāśiphalasaṃkhyābhirvarddhayeckṣodhyapiṇḍakam
TranslationsTwo-source verified
English
The 9th house reckoned from that occupied by the Sun is termed the father's. Multiply the figure indicating benefic dots in that house by the figure denoting the Sodhyapinda.
Hindi
अब होरासार में जो अष्टकवर्ग का फल दिया है वह बतलाते हैं। सूर्य जिस राशि में हो, उस राशि से जो नवम (९वीं) राशि हो, उसे 'पिता का घर' कहते हैं — अर्थात् उस घर से पिता का विचार करना। सूर्य के अष्टकवर्ग में उस 'पिता के घर' में जितने शुभ बिन्दु हों — उस संख्या से 'शोध्यपिण्ड' को गुणा करना। शोध्यपिण्ड कैसे बनाया जाता है, यह आगे बतलावेंगे।
Have a question about this verse?
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.