HomeLibraryPhaladeepikaCh.23Verse 12
Phaladeepika
Chapter 23 · praṣṭakavarga · प्रष्टकवर्ग · Verse 12
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
तत्तद्ग्रहाधिष्ठितसर्वराशीं\-
स्तत्संज्ञितं लग्नमिति प्रकल्प्य ।
तेभ्यः फलान्यष्टविधान्यभूवं\-
स्तत्तद्गृहाद्भा ववशाद्वदन्तु
IAST Transliteration
tattadgrahādhiṣṭhitasarvarāśīṃ\- statsaṃjñitaṃ lagnamiti prakalpya | tebhyaḥ phalānyaṣṭavidhānyabhūvaṃ\- stattadgṛhādbhā vavaśādvadantu
TranslationsTwo-source verified
English

Treating the several Rasis occupied by the planets at the time of birth as their respective starting points (Lagnas), benefic dots should be computed in 8 ways due to the countings by houses from each of the seven planets and the Lagna, and effects predicted for the several Bhavas counted from that planet through the dots contained in them.

Hindi

भारतवर्ष में दो प्रकार के अष्टकवर्ग चक्र बनाए जाते हैं — (१) पहली पद्धति: जैसे जन्मकुण्डली का सिंह लग्न है और सूर्य के अष्टकवर्ग में भी सिंह लग्न को ही मध्य में रखा। (२) दूसरी पद्धति: जिस राशि में जितने बिन्दु पड़े हैं उस राशि में बिन्दु तो उतने ही रहने देंगे, किन्तु जिस ग्रह का अष्टकवर्ग बनाना हो वह ग्रह जन्म-कुण्डली में जिस राशि में हो उसे लग्न के स्थान पर रखेंगे। उदाहरण के लिये सूर्य जन्म-कुण्डली में वृश्चिक में है — इस वृश्चिक-लग्न से सप्तम वृषभ में ७ बिन्दु हैं, अतः जब सूर्य गोचरवश वृषभ राशि में जाएगा तो स्त्री-सम्बन्धी या सप्तम-भाव सम्बन्धी उत्तम फल करेगा; जिस भाव में थोड़े बिन्दु हों उस भाव सम्बन्धी कष्ट करेगा। जिस ग्रह का गोचर-विचार करना हो, वह ग्रह जिस राशि में जन्म-कुण्डली में हो उस राशि को लग्न मानकर फलादेश कीजिये — यह इस श्लोक का सार है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse