HomeLibraryPhaladeepikaCh.23Verse 11
Phaladeepika
Chapter 23 · praṣṭakavarga · प्रष्टकवर्ग · Verse 11
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
कृवाष्टवर्ग द्युसदां क्रियादि\-
ष्वक्षैर्विंहीने मृतिरेकबिन्दोः ।
नाशो व्ययो भीतिभयार्थनारी\-
श्रीराज्यसिद्धिः क्रमशः फलानि
IAST Transliteration
kṛvāṣṭavarga dyusadāṃ kriyādi\- ṣvakṣairviṃhīne mṛtirekabindoḥ | nāśo vyayo bhītibhayārthanārī\- śrīrājyasiddhiḥ kramaśaḥ phalāni
TranslationsTwo-source verified
English

When all the Ashtakavargas have been prepared, if it be found that a Rasi is void of any benefic dot in a planet's Ashtakavarga, it indicates that the native will lose his life when the particular planet in his orbit transits that Rasi. If there should be one, two, three, four, five, six, seven or eight benefic dots, the effects will be (1) destruction or loss (2) expenditure (3) fear (4) fear (5) accomplishment of the desired object (6) acquisition of a damsel (7) gain of wealth or property and (8) gaining a kingdom or high Government position respectively.

Hindi

जब अष्टकवर्ग बनाए जा चुकें तो यह देखना चाहिये कि किस राशि में कितने बिन्दु हैं। यदि किसी राशि में एक भी शुभ बिन्दु न हो और उसमें ग्रह गोचरवश आवे तो मृत्यु-समान कष्ट हो। किन्तु स्मरण रखना चाहिये कि केवल एक ग्रह मात्र मृत्यु नहीं करता — जब अनेक ग्रह अनिष्ट होते हैं, दशा-अन्तर्दशा और गोचर दोनों बिगड़ते हैं तब मृत्यु होती है; केवल गोचर में भी जब अनेक ग्रह अनिष्ट हों तब विशेष कष्ट होता है। आठ शीतल लोटों में एक छोटा गरम जल अधिक गरमाई नहीं उत्पन्न करता — वैसे ही एक अनिष्ट ग्रह का गोचर-प्रभाव विशेष अनुभव में नहीं आता। 'मृत्यु' का अर्थ केवल मृत्यु ही नहीं — मृत्यु-समान कष्ट, व्याधि, द्रव्य-हानि आदि भी समझना चाहिये। एक शुभ बिन्दु = नाश/हानि; दो = व्यय; तीन = भय; चार = भय (हमारे मत से चार बिन्दु वाली राशि में गोचरवश अनिष्ट फल नहीं होता); पाँच = वाञ्छित वस्तु या धन प्राप्ति; छः = स्त्री-प्राप्ति; सात = लक्ष्मी-प्राप्ति; आठ = राज्य-सिद्धि अर्थात् राज-दरबार में मान-सम्मान।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse