Thus have been described the benefic positions; the rest are to be understood as malefic. The planets produce good or bad results in a remarkable measure in the above positions — that is, a planet produces very good results when it passes through a Rasi that contains many benefic dots in its own Ashtakavarga chart. In their own, exaltation, friendly or Upachaya places, the planets invariably advance the benefic effect revealed by Ashtakavarga. In their depression, inimical or Apachaya houses, they generally fail to sustain whatever good effect may appear from the Ashtakavarga process.
ऊपर अष्टकवर्गों में जहाँ-जहाँ शुभ बिन्दु डाले गये हैं वहाँ-वहाँ जब गोचरवश ग्रह भ्रमण करेगा तब शुभ फल देगा। जिन स्थानों का नाम नहीं लिया गया वहाँ अशुभ फल करेगा — ऐसा समझना चाहिये। यदि किसी स्थान पर ८ शुभ बिन्दु पड़ें तो उस स्थान पर ग्रह गोचरवश पूर्ण शुभ फल देगा; एक भी न पड़े तो पूर्ण अशुभ। ४ बिन्दु हों तो ४ ग्रहों के विचार से शुभ और शेष ४ से अशुभ। चार से अधिक जितने शुभ बिन्दु पड़ें उतना ही अधिक शुभ, और चार से जितने कम पड़ें उतना ही अधिक अशुभ — यह साधारण नियम है। इसके अतिरिक्त दो विशेष ध्यान देने योग्य बातें हैं — (अ) यदि ग्रह गोचरवश अपनी स्व-राशि, उच्च-राशि या मित्र-राशि में, अथवा उपचय-स्थान (लग्न से ३-६-१०-११) में जा रहा हो तो खराब फल में कमी करता है और अच्छे फल को और भी बढ़ाता है। (ब) यदि ग्रह नीच-राशि, शत्रु-राशि या अनुपचय-स्थान (लग्न से १,२,४,५,७,८,९,१२) में गोचरवश जा रहा हो तो — यदि थोड़े बिन्दु होने के कारण अशुभ फल देने वाला है तो और भी अशुभ करेगा; यदि अधिक बिन्दु हों तो शुभ फल कम हो जायेगा। शुभता के द्योतक: अधिक बिन्दु, स्व/उच्च/मित्र-राशि, उपचय। अशुभता के द्योतक: थोड़े बिन्दु, नीच/शत्रु-राशि, अनुपचय। मिश्रित लक्षण होने पर मिश्रित फल।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.