When the Sun passes through the Rasi occupied by the lord of the 8th house and the Moon, through the Rasi occupied by the Sun or through the asterism occupied by the lord of the 8th house, demise will happen.
यदि जन्म-लग्न से अष्टम का स्वामी जहाँ बैठा है उस राशि में सूर्य गोचरवश जा रहा हो, और चन्द्रमा (क) जिस राशि में जन्म-कुण्डली में सूर्य बैठा हो उस राशि में जा रहा हो, (ख) या जन्म-लग्न से अष्टमेश जन्म-कुण्डली में जिस नक्षत्र में हो उस नक्षत्र में चन्द्रमा गोचरवश हो, तो जातक की मृत्यु हो सकती है। (टिप्पणी — जब दशा-अन्तर्दशा मारक ग्रह की हो तब शनि गोचरवश कब मारक होगा और गुरु गोचरवश कब मारक होगा यह सब निकाल लेने पर सूर्य और चन्द्रमा के अनिष्ट गोचर का विचार करना चाहिये; अन्यथा सूर्य तो एक वर्ष में और चन्द्रमा एक मास में सब राशि भ्रमण कर लेता है।)
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.