Death may also happen when the Moon in her transit passes through the house occupied by the lord of the 22nd decanate counted from that of the Moon at the time of birth, or its Trikona position or through the Lagna Rasi, the 8th house or the 12th house.
अब यह बताते हैं कि मृत्यु के समय चन्द्रमा कहाँ होगा। इस श्लोक में यह बताया गया है कि निम्नलिखित किन्हीं स्थानों में चन्द्रमा मृत्यु के समय हो सकता है — (१) जन्म-कालीन जिस द्रेष्काण में चन्द्रमा हो, उसमें जब गोचरवश चन्द्रमा आवे; (२) जन्म में चन्द्रमा जिस स्थान पर है वहाँ से गिनने पर जो बाइसवाँ द्रेष्काण हो, उस २२वें द्रेष्काण के स्वामी की राशि; (३) ऊपर (१) तथा (२) में जो स्थान बताये गये हैं उनसे नवम या पंचम; (४) लग्न में; (५) लग्न से अष्टम; या (६) लग्न से द्वादश।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.