If the planet concerned be in a Navamsa of Jupiter, the person born maintains himself through the help of Brahmins, Gods or through royal favour, by reciting Puranas, by the study of Sastras, by the preaching of morality, by religious instructions or by lending money (profession of usury).
बृहस्पति — यदि नवांशेश बृहस्पति हो तो ब्राह्मणों का आश्रय लेने से, देवालयों में रहने से, या मन्दिरों/मठों के आश्रय में रहने से, या राजा की कृपा द्वारा, पुराण-शास्त्र-वेदादि के पठन-पाठन से, नीति के मार्ग में रहने से (अर्थात् सद्वृत्ति से, सुनीति से, अनीति और अन्याय द्वारा नहीं), धर्म के उपदेश द्वारा धन का लाभ होता है। बृहस्पति एक और प्रकार से भी धन-लाभ कराता है — वह है ब्याज (सूद) द्वारा। जिन व्यक्तियों को सूद की काफ़ी आमदनी होती है उनकी जन्म-कुण्डली में अवश्य बृहस्पति बलवान् होता है — ऐसा हमारा मत है। बैंक भी बृहस्पति के अन्तर्गत आते हैं।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.