In the case of a person born with the lord of the 10th posited in a Navamsa owned by Mercury, the earning will be through composing poems, the study of sacred scriptures, by being a scribe or through some clerical work, or some trick, through a knowledge of astrology, through the study of the Vedas on other's behalf, by repetition of Mantras, or by playing the role of a priest or by some pretext.
बुध — यदि नवांशेश बुध हो तो काव्य से, धार्मिक ग्रन्थों द्वारा, लेखक-वृत्ति से (जिसमें लिखने-पढ़ने का काम अधिक पड़ता हो), किसी उपाय से (चतुरता, दलाली, कमीशन आदि), ज्योतिष से, पाण्डित्य से, दूसरे के लिये वेद आदि के अध्ययन से, पुरोहिती के कार्य से, या बहानेबाज़ी से द्रव्य-उपार्जन होता है। हमारे विचार से आजकल की परिस्थिति को देखते हुए समाचार-पत्रों में कार्य करने से, संवाददाता होने से, रेल, डाक, तार आदि विभागों में कार्य करने से, या विदेशी दूतावासों में नौकरी करने से भी 'बुध' द्रव्योपार्जन करवा सकता है। पुस्तक-लेखन, आढ़त का कार्य — यह सभी बुध के अन्तर्गत आ जाते हैं।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.