The triad of stars reckoned from Aswini should be cast by quarters in the Apasavya or Pradakshina order from Mesha to Meena among the 12 Rasis to which the Navamsas composing the triad belong. Again, the 12 quarters of the triad reckoned from Rohini are to be assigned to the 12 Rasis counted from Vrischika to Dhanus in the Savya — reverse, Apradakshina or anti-clockwise — order.
(१) अश्विनी से तीन नक्षत्र — अश्विनी, भरणी, कृत्तिका — इनके १२ चरण हुए। मेष, वृष, मिथुन, कर्क यह अश्विनी के ४ नवांश हुए। सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक यह भरणी के चार नवांश हुए। धनु, मकर, कुम्भ, मीन यह चार नवांश कृत्तिका के हुए। इस क्रम से १२ नवांशों से इन तीन नक्षत्रों को विभाजित कीजिये। (२) रोहिणी से तीन नक्षत्र — रोहिणी, मृगशिर, आर्द्रा — इन तीन नक्षत्रों के १२ नवांश हुए। इनको वृश्चिक से उल्टा गिनकर — अर्थात् वृश्चिक, तुला, कन्या, सिंह, कर्क, मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, मकर, धनु — इन १२ नवांशों में विभाजित कीजिये। रोहिणी प्रथम चरण का वृश्चिक, द्वितीय चरण का तुला... इस क्रम से आर्द्रा चतुर्थ चरण का धनु नवांश हुआ।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.