HomeLibraryPhaladeepikaCh.4Verse 6
Phaladeepika
Chapter 4 · graha bala · ग्रह बल · Verse 6
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
रूपं मानुषभेऽलिभेऽङ्घ्रेरपरेष्वर्द्धं बलं स्यात्तनोः
तुल्यं स्वामिबलेन चोपचयगे नाथेऽतिवीर्योत्कटम् ।
स्वामीड्यज्ञयुतेक्षिते कवियुते चान्यैरयुक्तेक्षिते
शर्वर्यांन्निशि राशयोऽहनि परे वीर्यान्विताः कीर्तीताः
IAST Transliteration
rūpaṃ mānuṣabhe'libhe'ṅghrerapareṣvarddhaṃ balaṃ syāttanoḥ tulyaṃ svāmibalena copacayage nāthe'tivīryotkaṭam | svāmīḍyajñayutekṣite kaviyute cānyairayuktekṣite śarvaryāṃnniśi rāśayo'hani pare vīryānvitāḥ kīrtītāḥ
TranslationsTwo-source verified
English

If the first Bhava be a biped sign, one Rupa has to be allotted to it; if it be Vrischika, the bala is ½; if it be any other sign, the strength is ¼. The strength of the Lagna is equal to that of its lord and is very powerful when the lord occupies an Upachaya (3rd, 6th, 10th or 11th) house. The same is also the case when it is occupied or aspected by its lord, Jupiter or Mercury, when it is associated with Venus and is at the same time without the conjunction or aspect of any other planet. The day-signs possess strength in day-births, while night-signs are declared powerful in night-births.

Hindi

यदि प्रथम भाव (लग्न) में मनुष्य राशि हो तो एक रूप बल मिलता है। यदि लग्न में वृश्चिक हो तो ½ रूप बल मिलता है। और कोई राशि लग्न में हो तो ¼ रूप बल प्राप्त होता है। लग्न को वही बल प्राप्त होता है जो उसके स्वामी लग्नेश का बल है। यदि लग्नेश उपचय में हो तो लग्न को बहुत बली समझना चाहिये। यदि लग्न शुक्र से युत हो, अपने स्वामी, बुध या बृहस्पति से युत हो, या अपने स्वामी, बुध या बृहस्पति से दृष्ट हो — और अन्य ग्रहों से युत-वीक्षित न हो — तो भी लग्न को बलवान समझना चाहिये। भावार्थ यह है कि शुक्र से युत होने को महत्त्व है — शुक्र की दृष्टि का उतना महत्त्व नहीं — किन्तु लग्नेश, बुध, बृहस्पति इनकी युति हो या दृष्टि हो — दोनों बली बनाती हैं। दिवा बली राशियाँ दिन में बली होती हैं; रात्रि बली राशियाँ रात्रि में बली होती हैं। (धूम-व्यतीपात-परिवेष-इन्द्रचाप गणना — स्पष्ट सूर्य में ४-१३-२० जोड़ने से धूम; १२-०-०-० में से धूम घटाने से व्यतीपात; व्यतीपात में ६-०-० जोड़ने से परिवेष; १२-०-०-० में से परिवेष घटाने से इन्द्रचाप।)

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse