A planet is said to possess strength when he is retrograde or when his rays are full and brilliant, though posited in a depression or inimical Rasi or Amsa. Like the Moon, a planet though occupying an exaltation, friendly or his own Rasi or Amsa becomes weak, should his rays be overpowered or eclipsed.
चाहे ग्रह अपनी नीच राशि या नीच अंश (नवांश) में भी हो, यदि वह वक्री है और सुन्दर किरण-समूहों से पूर्ण है (अर्थात् अस्त नहीं है) तो बली समझा जाता है। चन्द्रमा की तरह — ग्रह चाहे वह उच्च राशि, स्वराशि और मित्रराशि में भी क्यों न हो, यदि उसकी किरणें मर गई हों (सूर्य के समीप होने के कारण) तो वह निर्बल होता है। भावार्थ यह है कि चाहे वृष या कर्क का ही चन्द्रमा क्यों न हो, यदि वह अमावास्या का चन्द्र हो तो निर्बल है; और चाहे वृश्चिक का ही चन्द्रमा क्यों न हो, यदि पूर्णिमा तिथि है तो वह बली है। यह सिद्धान्त अन्य ग्रहों पर भी लागू करना चाहिये।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.