The Moon gets Cheshtabala when she is full. The Sun gets it when he is in his northern course; the other planets, when in their retrograde motion. In planetary war, those that are posited in the north and who have got brilliant rays should be considered as victorious. Planets have their full Uchcha bala when in their highest exaltation. As regards directional strength, the Sun and Mars are strong in the 10th, Venus and the Moon in the 4th; Mercury and Jupiter in the 1st and Saturn in the 7th. Mercury, Saturn and the Moon have their Ayana bala in their southerly course. The rest have the same in their northern.
चन्द्रमा को पूर्णिमा के दिन पूर्ण चेष्टाबल प्राप्त होता है। सूर्य को उत्तर अयन में चेष्टाबल मिलता है। अन्य ग्रह जब वक्री होते हैं तब उन्हें चेष्टा बल प्राप्त होता है। ग्रहों के युद्ध में जो अस्त न हो और जो उत्तर की ओर हो उसे विजयी समझना चाहिये। जब ग्रह अपने परमोच्च स्थान (अंश) पर हो तब उसे पूर्ण उच्च-बली समझना चाहिये। अब दिक् बल बताते हैं — दशम में सूर्य और मंगल बली होते हैं। चन्द्रमा और शुक्र चतुर्थ में बली होते हैं। बुध और बृहस्पति लग्न में बली होते हैं। शनि सप्तम में। अब अयन बल बताते हैं — शनि, बुध और चन्द्र दक्षिण अयन में बलवान होते हैं। अन्य ग्रह उत्तर अयन में।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.