The effects of the Moon's 36 Velas have been thus described by the wise: (1) headache (2) pleasure (3) performing a sacrifice (4) living happily (5) eye disease (6) being happy (7) amusement with young damsels (8) violent fever (9) adornment with golden ornaments (10) shedding tears (11) devouring poison (12) coition (13) stomach-ache.
चन्द्रवेला फल — ३६ फल इस प्रकार हैं — (१) सिरदर्द, (२) प्रसन्नता, (३) यज्ञ करना, (४) सुखी या सुखपूर्वक बैठा हुआ, (५) नेत्र-रोग, (६) सुखी होना, (७) स्त्रियों से विहार, (८) तीव्र ज्वर, (९) सोने के आभूषण, (१०) नेत्रों से आँसू बहाते हुए, (११) ज़हर खाना, (१२) सम्भोग करना। (१३) पेट का रोग, (१४) जल में क्रीड़ा करना, हँसना, चित्रकला करना, (१५) क्रोध, (१६) नृत्य करना, (१७) घी खाना, (१८) सोना (निद्रा), (१९) दान देना, (२०) दाँत का रोग, (२१) कलह (झगड़ा), (२२) यात्रा करना, (२३) उन्मत्तता (नशा या पागलपन), (२४) पानी में तैरना। (२५) विरोध, (२६) अपनी इच्छा से स्नान करना, (२७) भूख, (२८) भय, (२९) शास्त्राध्ययन, (३०) अपनी मनमानी करने वाला, (३१) गोष्ठी (दोस्तों के साथ गपशप), (३२) युद्ध करना, (३३) पुण्य कर्म, (३४) पापाचार, (३५) क्रूर कर्म करने वाला, (३६) हर्ष।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.